फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलभराव से राहत के लिए सड़कें तोड़ीं, नाले खोल निकाला पानी

विज्ञापन
लोटनपुरा के पास में सड़क तोड़कर नाला साफ कराया। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसलाधार बारिश के बाद शहर में बने जलभराव के हालात से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन को आखिरकार सड़कों पर उतरना पड़ा। कई इलाकों में पानी की निकासी ठप होने पर जेसीबी मशीन से सड़कें तोड़कर बंद पड़े नालों को खोला गया, जिससे बारिश का जमा पानी निकल सका। दिनभर चली इस कार्रवाई के बाद कई क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से कम हुआ और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से लावेला चौक से एसबीआई होते हुए गोपी चौक जाने वाले मार्ग पर लोटनपुर के पास भी सड़क जेसीबी से तोड़कर बंद पड़े नाले की सफाई कराई गई। नाला खुलते ही जमा पानी तेजी से निकलने लगा और आसपास के क्षेत्र में जलभराव कम हुआ। इसके बाद में नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट के सामने सड़क को तोड़कर जलनिकासी का रास्ता बनाया गया।
क्षेत्रवासी रमेश और सोहन का कहना था कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाती तो सड़कें तोड़ने की नौबत नहीं आती। लोगों ने आरोप लगाया कि नालों में गाद और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई, जिससे शहर के कई हिस्से घंटों तक पानी में डूबे रहे। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि जहां-जहां पानी की निकासी बाधित हुई, वहां तत्काल राहत कार्य कराए गए।

लोटनपुरा के पास में सड़क तोड़कर नाला साफ कराया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें