फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस ने लोडर वाहन को मारी टक्कर... चालक की मौत, साथी गंभीर घायल

Mon, 07 Apr 2025 11:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं से सहसवान क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर सोमवार तड़के हादसा हो गया। रोडवेज बस ने लोडर वाहन की टक्कर मार दी, जिससे लोडर चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
लेखराज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से सहसवान क्षेत्र में रोडवेज बस, लोडर वाहन से टकरा गई। हादसे में लोडर वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया। मैजिक चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर के रहने वाले लेखराज (55) लोडर वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार को तड़के करीब चार बजे वह टैंट का सामान लेकर बदायूं-मेरठ हाईवे पर तूबा फार्म हाउस गए थे। सामान उतारकर जैसे ही लोडर वाहन हाईवे पर आया कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे लेखराज और उनके साथ गाड़ी में बैठे मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी रामलाल गंभीर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने लेखराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें