फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली के वार्ड 13 की सड़क का काम शुरू

विज्ञापन
19 जुलाई को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में बदायूं-चंदौसी मार्ग से वार्ड 13 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार ने शुरू करवा दिया है। अमर उजाला में 19 जुलाई को अधूरी छोड़ी सड़क, लोगों में गुस्सा शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस मार्ग को ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया था। कई वर्षों से टूटी सड़क से राहगीरों, बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी हो रही थी। सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा हे कि लंबे समय से इस जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बन जाने से तहसील कॉलोनी के लिए आवागमन में आसानी होगी। स्कूली बच्चों के वाहनों का आवागमन भी आसान होगा। प्रवीण शर्मा उर्फ जॉनी ने कहा कि ठेकेदार काफी दिनों से काम बंद कर दिया था। अमित शर्मा ने कहा कि सड़क बन जाने से आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें