फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 21 जुलाई से होगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से ट्रायल कराया जाएगा। इसमें बास्केटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर पर ट्रायल 21 जुलाई को शाम चार बजे और मंडल स्तर का ट्रायल 22 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से होगा। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इसी प्रकार महिला कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को अपराह्न तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 जुलाई को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी चार से छह अगस्त तक आगरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यह ट्रायल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें