फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज में 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क, 10 गांवों के लोगों का बेहतर होगा आवागमन

Wed, 07 Jan 2026 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस-बर्खिन को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से 10 गांव के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। अभी यह सड़क जर्जर हालत में है।  
विज्ञापन
इसी सड़क का होगा निर्माण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस-बर्खिन को जोड़ने वाला करीब 13.65 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, टूटी पटरियां और उखड़ी हुई गिट्टी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती थी। इस मार्ग से करीब 10 गांवों के लोगों को रोजाना आवागमन करते हैं। अब इस सड़क को 25.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाने का काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन


वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस बर्खिन को जाने वाले रोड पर कसेर पनौटा, मोहनपुर, गंज, वनगढ़, युसुफनगर, बर्खिन समेत अन्य गांवों के लोगों का रोजाना आना रहता है। सड़क टूटी होने के कारण लोगों का काफी परेशान हो रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क को बनवाने की मांग की। जिसके बाद में लोक निर्माण विभाग की ओर से इसको कार्य योजना में शामिल करते हुए शासन से बजट की मांग। 

सड़क बनने से सुगम होगा आवागमन
शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। यह सड़क करीब 25.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस सड़क के बनने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। वहीं, बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके जहां अलावा क्षेत्र में व्यापार और आवागमन बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की एक्सईएन वंदना सोनकर ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके बन जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें