फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकराई रोडवेज बस, नाले में घुसी; बड़ा हादसा टला

Wed, 07 Jan 2026 11:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में बस अड्डे पर सवारियों को उतारने के बाद वर्कशॉप में जा रही रोडवेज बस कोहरे के कारण बिजली के खंभे को तोड़कर नाले में घुस गई। गनीमत रही कि बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोडवेज वर्कशॉप में सफाई के लिए जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल को तोड़ते हुए नाले में जा घुसी। गनीमत यह रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। केवल चालक और परिचालक ही मौजूद थे, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना देर रात करीब  तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की है। जैसे ही रोडवेज बस बिजली पोल को तोड़ते हुए नाले में गिरी, तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए। बाहर निकलकर देखा तो बस नाले में फंसी हुई थी और 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल पूरी तरह टूट चुका था। पोल टूटने से बिजली की हाईटेंशन लाइनें नीचे गिर गईं। 

घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से चले गए 
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बिजली के तार पोल से अलग न हुए होते तो बस में आग लग सकती थी और नाले के पानी के जरिए आसपास के इलाके में करंट फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से चले गए। स्थानीय लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजलीघर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के लाइनमैनों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के अन्य तार भी काट दिए। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घने कोहरे और रात का समय होने के कारण संभवतः चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बुधवार सुबह रोडवेज बस को नाले से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें