बदायूं। शहर में ई-रिक्शा व अन्य छोटे वाहन घुसने से बाजार में जाम लग रहा है। इस समस्या को अमर उजला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ बैठकर त्योहार तक बाजार में ई-रिक्शा व छोटे वाहनों को बाजार तक जाने पर रोक लगाने का प्लान तैयार किया है। बाजार में घुसने वाले प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री का बोर्ड भी लगाया जाएगा। जगह-जगह बेरीकेटिंग भी कराए जाने पर विचार विमर्श किया गया है।
दिवाली पर बाजार में जाम न लगे, इसके लिए कोतवाली और यातायात पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत बाजार में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। किसी प्रकार के वाहनों को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। बाजार के बाहरी किनारों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी और बाजार के अंदर भी पुलिस तैनात रहेगी। धनतेरस से पहले ये प्लान लागू किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा बड़ा बाजार, घंटाघर, छह सड़का, टिकटगंज और नेहरू चौक के आसपास भीड़ रहती है। अक्सर इन्हीं इलाकों में भीड़ बढ़ने से व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। इस एरिया में बड़े वाहन, कार और ऑटो आदि का जाना प्रतिबंधित है लेकिन ई-रिक्शा फिर भी इस इलाके में पहुंच जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। दिवाली पर इन इलाकों में ज्यादा भीड़भाड़ रहने का अनुमान है। जाम न लगे, बाजार में व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस ने पहले से तैयारियां कर लीं हैं।
गोपी चौक से लेकर टिकटगंज, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से लेकर घंटाघर तक कई जगह प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां जगह-जगह पुलिस तैनात की जाएगी। इन इलाकों में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। शहर व गांव देहात से आने वाले लोगों को बाजार में पैदल ही जाना पड़ेगा। उन्हें अपने वाहन बाजार में घुसने से पहले ही छोड़ने पड़ेंगे।
यहां लगाए जाएंगे बैरियर
-बाजार में दिवाली पर जाम न लगे। इसके लिए लावेला चौक, गोपी चौक, घंटा घर, हलवाई चौक, टिकटगंज चौराहा, मालवीय गंज चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर चौराहा पर पुलिस लगाई जाएगी। यहां बैरियर भी लगाए जाएंगे। यहां से बाजार में वाहनों के घुसने पर पाबंदी रहेगी।
-
खाली जगह में लगा सकेंगे फड़ व ठेले
अक्सर बाजार में सड़क पर ठेले लगने से व्यवस्था बिगड़ जाती है। इससे पुलिस प्रशासन ने जमीन पर फड़ लगाने वाले और ठेले लगाने वालों के लिए जगह निश्चित की है।
कोट,
त्योहार पर बाजार में जाम न लगे, इसके लिए वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। जगह-जगह पुलिस तैनात की जाएगी। बाहरी छोर पर बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे किसी वाहन के जाने पर रोका जा सके। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। वह आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।
- विजयेंद्र कुमार द्विवेदी, एसपी सिटी