फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमएफ हाईवे पर दो फीट गहरे गड्ढे, पलट रहे वाहन

विज्ञापन
एमएफ हाइवे पर गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पटेल चौक के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर फिर गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्ढों में बाइक फिसलने से सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की जान जा चुकी है। कोई न कोई वाहन हर रोज पलट रहा है। हादसे के बाद फौरी तौर पर गड्ढा भरा गया था। अब वहां पर फिर से गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक सप्ताह पहले एमएफ हाईवे पर हुए गहरे गड्ढों को तो भरवा दिया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। यही वजह है कि वहां पर फिर गड्ढे हो गए हैं। नवादा चौकी और पटेल चौक के बीच दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें बाइकें व टेंपो व अन्य वाहन पलट चुके हैं।
कोट,
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फिर से गड्ढे होने की सूचना नहीं मिली है। अगर फिर से गड्ढे हो गए हैं तो उनको भरवाया जाएगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - बीपी सिंह, एक्सईएन, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें