फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुआडांडा मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर शुरू की जांच
विज्ञापन

उझानी। थाना क्षेत्र के गांव कुआडांडा में दो दिन पहले दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो दिन पहले किताबश्री और उनके परिवार के ही जयवीर पक्ष के लोगों के बीच दीवार को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और फरसा चल गए थे। इससे दोनों पक्ष की महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया था। किताब श्री की ओर से जयवीर, मुकेश, जयसिंह और रीना तो दूसरे पक्ष उमेश, उपेंद्र, किताब श्री और अजय के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव गठौना कुलदीप सिंह की किराना की दुकान पर सामान खरीदने जाते समय पड़ोसी हिमांशु ने घेर कर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल कुलदीप का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें