फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 11 दिन पहले बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने फिर जेल जाने के डर से जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर रमेश (38) का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर धर्मस्थल के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह अविवाहित था। सात अप्रैल को ही चोरी के मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव के प्रेम सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर आ रहा था। रास्ते में मठिया के पास उसने शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के जसवीर सिंह और मृतक के भाई सुरेश व चंद्रपाल मौके पर आ गए।

मृतक की पहचान कर शव फंदे से उतारा। परिवार वालों ने बताया कि जेल से आने के बाद रमेश किसी से बात नहीं कर रहा था। चोरी के मामले में घर वालों ने उसकी जमानत नहीं कराई थी तो उसने जुर्म कुबूल कर सजा काट ली। परिजनों के मुताबिक, रमेश फिर से जेल जाने को लेकर तनाव में था। उसने अपनी मां से यह बात कही भी। हालांकि, वह आत्मघाती कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ।
विज्ञापन

रमेश के परिवार में छह भाई हैं। बड़े भाई वीरपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। महेश और विशाल भी अविवाहित हैं। सुरेश शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। चंद्रपाल की शादी दो माह पहले ही हुई है। छोटा भाई विशाल अविवाहित है। वह गुरुग्राम में रहता है। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें