बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में आठ मार्च की रात मुर्गी पालन केंद्र पर सो रहे एक अधेड़ किसान कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के पुत्र ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि आठ मार्च की रात क्षेत्र के गांव जरसैनी में संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजुरा-छपरा निवासी रामपाल शाक्य पुत्र बसंती गांव के बाहर संचालित एक मुर्गी पालन केंद्र पर रहते था। रात अपनी पत्नी अखलेश के साथ वह सो रहे था। रात करीब एक-दो बजे के आसपास दो अज्ञात हमलावरों ने रामपाल के सिर में गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना से गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक के पुत्र महावीर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, सीओ संजीव कुमार ने बताया कि किसान की मौत के मामले में मृतक पुत्र महावीर की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।