फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में नौ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरपुर मकनपुर खाम में एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस जमीन को पूर्व में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन आरोपियों ने फिर से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जी की मढैया निवासी नेमवती पत्नी तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी गांव सदरपुर मकनपुर खाम में जमीन है। इसी गांव के हरी सिंह, लालू, दानवीर, चरन सिंह पुत्र हुकुम सिंह, रामस्वरूप पुत्र हेमराज, प्रमोद, रेवाराम पुत्रगण कुंवरपाल, सुरेश व नरेश ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत की थी।
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था, लेकिन आरोपियों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर धमकी देते है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें