वजीरगंज। चैत्र मास की पूर्णिमा से लगने वाले नगर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक देवी मेले का आयोजन इस बार 15 अप्रैल से किया जाएगा। नगर पंचायत ने देवी मेले के लिए वार्ड नंबर पांच की सभासद योत्सना कौर को मेला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसिद्ध देवी मेला लकड़ी, पत्थर के सामान के साथ ढोलक, दरी, कालीन के लिए मशहूर है। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा दिल्ली, कानपुर, आगरा आदि शहरों के व्यापारी दुकानें लगाते हैं। संवाद
-
खेड़े वाली देवी का मेला छह से लगेगा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर हर वर्ष नवरात्र पर लगने वाला सात दिवसीय मेला इस बार छह अप्रैल से लगेगा।
मेला कमेटी के प्रबंधक हेमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि देश में दो साल से फैली कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार मेले को भव्य तरीके से लगाया जाएगा। इसको लेकर व्यापक स्तर पर यहां तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि मेला छह से 12 अप्रैल तक लगेगा। संवाद
-
मंदिर के स्थापना दिवस पर कराया भंडारा
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो देवकिरन चौक के निकट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारा आयोजित कराया। यहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा के भक्त देवेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर की स्थापना दिवस पर यहां हर वर्ष हवन-यज्ञ कराया जाता है। इसमें बाबा के भक्त आहुतियां देते हैं। इसको सफल बनाने में अंकित वार्ष्णेय, राजीव काबरा, संजीव वार्ष्णेय, सचित वार्ष्णेय, केके माहेश्वरी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, रामप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद