फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस साल की बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई दस साल की बालिका से शुक्रवार की शाम गांव के ही नाबालिग आरोपी ने मक्के के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के सामने पेश किया। इसके बाद उसे बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी शुक्रवार की शाम गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी। शाम के समय गांव का ही नाबालिग आरोपी उसे मक्के के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका की वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। मेडिकल रिपोर्ट में भी बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।



बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना करने वाले बाल अपचारी को पकड़कर न्यायालय के सामने पेश किया। बाल अपचारी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में बरेली के बाल सुधार गृह भेजा गया है। जांच जारी है। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें