फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मामा पर बेचने व खरीदने वाले युवक पर दो दिन दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। पिता की मौत के बाद ननिहाल में रह रही किशोरी ने अपने मामा पर एक युवक के हाथ 10 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि जिस युवक ने खरीदा, उसने दो दिन दुष्कर्म किया। इस मामले में बिनावर थाने में दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ, लेकिन अब किशोरी फिर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

मुजरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि उसके मामा ने 4 अगस्त को 10 हजार रुपये में उसे जिस युवक को बेचा था वह उसे जबरन कार में बैठाकर फैजगंज थाना क्षेत्र के अपने गांव ले गया। वहां दो दिन तक अपने साथ रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवक किशोरी को किसी समय उसके घर छोड़कर चला गया।
घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना बताई। किशोरी शुक्रवार की देर रात अपने भाई के साथ थाना बिनावर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताते हुए मामा व युवक के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी ने बताया कि करीब एक वर्ष से वह अपने मामा के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी अपने बुआ के घर गई थी। इसके बाद किशोरी के मामा ने थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता नामा लिखकर दिया था। फिर भी प्रकरण में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें