फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबरात में गढ़वाली नृत्य ने बांधा समा

विज्ञापन
रामबरात में गढ़वाली नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। जनता रामलीला केे तत्वावधान में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। काली अखाड़े के अलावा गढ़वाली नृत्य ने सभी को आकर्षित किया। भाजपा के जिला प्रभारी राकेेश मिश्रा ने राम दरबार का पूजन कर शोभायात्रा कोे रवाना किया।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर पर रामदरबार का पूजन करने के पश्चात मिश्रा ने कहा कि भगवान राम सभी भारतीयों के प्रेरणाश्रोत हैं। रामलीलाएं दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों को मानवता के लिए प्रेरित करतीं हैं। रामबरात बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य मार्ग पर होकर रामलीला मैदान पर जाकर विसर्जित हुई। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े के कलाकारों ने तलवारबाजी के अनोखे करतबों से सभी को अचंभित कर दिया। इसके अलावा रामदरबार, शिव परिवार, बजरंगबली आदि की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
सबसे अधिक आकर्षित गढ़वाली नृत्य ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, अंकित चौहान, कमेटी अध्यक्ष सचिन जौहरी, मंत्री अनुपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर कथूरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पिंडौल रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शनिवार रात राम वनवास, भरत मिलाप का मंचन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर आदर्श रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें