फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म की लीला देख मंत्रमुग्ध हो गए दर्शक

Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
RamLeela - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 गांधी ग्राउंड पर श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी की ओर से रामजन्म लीला का मंचन किया गया। जिससे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बधाई गीतों का सिलसिला देर तक चलता रहा। इस अवसर पर कलाकार मोहित गंगेले ने राम, ब्रजेंद्र मिश्रा ने रावण, ब्रजगोपाल अनुरागी ने कुंभकरण, भूपेंद्र विश्वकर्मा ने मेघनाद, बलवान सोनी ने इंद्र की भूमिका निभाई। कायक्रम आयोजक कमलेश कुशवाहा ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

--
गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ रामलीला मेेला
बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मेला गुरुवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा एवं वानर जुलूस से शुरु हो गया। नगर में रामलीला मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई जो नगर के कटरा बाजार, बंबा चौराहा, सराफा बाजार, बालाजी चौक, क्षत्रिय कॉलोनी होते हुए पुन: रामलीला मेला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मेला कमेटी के विनोद पालीवाल, संजीव वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, कंचन ओझा, दीपक चौहान, मनोज तोमर आदि मौजूद रहे।
--
नारद मोह का मंचन
इस्लामनगर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से मुख्य बाजार में चल रही रामलीला में नारद मोह का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत मिश्रा, अतुल वैश्य, विनोद शंखधार, त्रिलोकी गुप्ता, निखिल गुप्ता, मुनेंद्र आर्य, पप्पू, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वजीरगंज में रामलीला आज से
वजीरगंज।  श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला महोत्सव का 22 सितंबर से शुुभांरभ हो जाएगा। उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता करेंगे। 
श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष अरविंद कमल ने बताया कि महोत्सव के दौरान 26 सितंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य बारात नगर में निकाली जाएगी। इसी दिन रात्रि में डांस प्रतियोगिता होगी।  दो अक्तूबर को श्री राम के राजतिलक के बाद पुरस्कार वितरण होगा।
--
सीओ ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
बिल्सी। रामलीला ग्राउंड पर लगने वाले रामलीला मेले की व्यवस्थाओं को देखने के लिए गुरुवार को सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर,  कोतवाली प्रभारी कृष्णगोपाल शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष विनोद पालीवाल को निर्देश देते हुए कहा कि वह मेले में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। जिस पर उन्होंने कहा कि इस बार मेले में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। इसके अलावा मेले में महिलाओं के लिए शौचालय भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें