फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, पर कीचड़, गंदगी और जलभराव ने बढ़ाईं दुश्वारियां

विज्ञापन
तातोराम मार्केट में बारिश के बाद सड़क पर बहता नालों का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कई दिन के बाद मौसम बदलने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, शनिवार और फिर रविवार को हुई बारिश ने दुश्वारियां भी बढ़ा दीं। सड़कों के गड्ढों में जगह-जगह पानी भरने और सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की कोई भी प्रमुख सड़क ऐसी नहीं थी जहां जलभराव न हुआ हो।
विज्ञापन

शहर में 10 बड़े और 70 छोटे नाले हैं। मानसून सक्रिय होने से पहले नगर पालिका ने नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कीं। शहर में नगर पालिका के अधीन आने वाली ज्यादातर सड़कों का बुरा हाल है। शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जहां गड्ढे न हों। कई स्थानों पर तो नाले चोक होने से बिना बारिश के जलभराव हो जाता है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण कीचड़ और कूढ़े के ढेर और भी दिक्कत पैदा करते हैं। कई दिनों के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव आया। पहले शनिवार और रविवार को बारिश हुई। ऐसे में गर्मी से राहत तो मिली पर गंदगी, कीचड़ और जलभराव ने दुश्वारियां भी पैदा कर दीं। गद्दी चौक, सुभाष चौक, बिरुआबाड़ी मंदिर, लोटनपुरा, लोची नगला, कल्याण नगर, पनबड़िया में जगह जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को दिक्कत हुई। शहवाजपुर में भी सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया।
शहर में मामूली बारिश में ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती हो, यह पहली बार नहीं हुआ। तोताराम मार्केट, पनबड़िया, शहवाजपुर, लोटनपुरा, टिकटगंज आदि स्थानों पर तो दुकानों और घरों में भी पानी भी घुस गया।
विज्ञापन

-
कोई ऐसा नाला नहीं, जो न हो चोक
शहर के दस बड़े नालों की बात करें तो कोई भी नाला ऐसा नहीं है जो चोक न हो। जवाहपुरी के बड़े नाले की सफाई ही नहीं होती। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के सामने से गुजरने वाला बड़ा नाला पूरी तरह से चोक है। यहां नाले में इतना कूड़ा करकट है कि पानी की निकासी नहीं होती। पनबड़िया मोहल्ले में भी नाला चोक है। गद्दी चौक और सुभाष चौक के साथ छह सड़का का बड़ा नाला भी चोक है। जफा की कोठी के पास नाले की सफाई ही नहीं कराई जाती। यहां भी पानी निकासी का व्यवस्था नहीं है।
-
सप्ताह भर ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार से शनिवार तक लगातार रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार से शनिवार तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 और न्यूनतम 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को तेज बारिश का अनुमान है।
---
लोगों ने कहा-पालिका ध्यान दे
गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से तोताराम मार्केट और लावेला की ओर जाने वाली सड़कों पर मामूली बारिश में ही जलभराव हो जाता है। आसपास गंदगी से समस्या होती है।-सत्यपाल
-
शहर के प्रमुख बिरुआबाड़ी मंदिर के पास बिना बारिश के ही जलभराव रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण बारिश के दौरान समस्या और भी बढ़ जाया करती है।- अरविंद
-
नई सराय पुलिस चौकी छतरी वाले कुआं के पास बिना बारिश ही जलभराव रहता है। बारिश होने पर हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। कई-कई दिन जलभराव रहता हे।-अरुण अग्निहोत्री
-
बारिश के दौरान शहर में शायद ही कोई ऐसी जही हो जहां जलभराव न होता हो। प्रमुख नाले चोक हैं। गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर पालिका ध्यान नहीं देती।-महेंद्रपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें