फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चंदौसी के बाद की गई रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर चल रहे विद्युतीकरण की वजह से रविवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चंदौसी के बाद रद्द कर दी गई। इससे अलीगढ़ की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को ट्रेन निर्धारित समय पर ही चलेगी। वहीं 23 नवंबर को भी ट्रेन बरेली से चंदौसी रूट तक ही दौड़ेगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 04:45 बजे बरेली से अलीगढ़ की ओर जाने वाली अप डाउन पैसेंजर ट्रेन संख्या 54352, 54351 चंदौसी से अलीगढ़ के बीच मरम्मत और विद्युतीकरण कार्य होने की वजह से चंदौसी से अलीगढ़ के बीच रद्द कर दी गई। ट्रेन को बरेली से चंदौसी के बीच चलाया गया। इससे अलीगढ़ रूट की ओर जाने वाले तमाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रेलवे की ओर से कोई घोषणा भी नहीं की गई थी। 23 नवंबर को भी ट्रेन बरेली से चंदौसी तक ही चलेगी। दबतोरी स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ लाइन पर मरम्मत के कारण ट्रेन अलीगढ़ तक नहीं भेजी गई। सोमवार से ट्रेन पूर्व की तरह अलीगढ़ तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें