फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में एक गिरफ्तार पर चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पराली जलाने पर पुवायां के कुंवर क्षेत्र के एक किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सेहरामऊ दक्षिणी और जैतीपुर क्षेत्र में दो-दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इन्हेें मिलाकर बीते दो दिनों में आठ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपी किसान गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कुंवरपुर क्षेत्र के लेखपाल सुनील कुमार ने गांव रतनपुर कुंडा में निरीक्षण के दौरान पराली जलाने पर किसान इंस्पेक्टर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई, इसके बाद किसान को गिरफ्तार किया गया। बीती शाम डीएम और एसपी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुवायां में दो और सिंधौली क्षेत्र में एक किसान को पराली जलाते पकड़कर पुलिस के हवाले करा दिया था। एक अन्य किसान की गिरफ्तारी बीते दिन खुदागंज क्षेत्र में हुई थी। इसी क्रम में रविवार को भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें पराली जलाने वालों की तलाश में जुटी रहीं। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के हसुआ जाजू गांव मेें कानूनगो राजपाल मौर्य एवं हलका दरोगा बृजपाल सिंह ने सुरेश पुत्र जुग्गा लाल और पसगवां निवासी बिट्टू को पराली जलाते देख लिया। दोनों के खिलाफ धारा 278 एवं 306 और एनजीटी एक्ट की धारा 24 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, जैतीपुर थाने में लेखपाल प्रसून कुमार ने क्षेत्र के गांव शंकर पिटरहाई निवासी भद्रपाल और चक बाखरपुर निवासी वीरपाल के खिलाफ पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसडीएम ने रंगे हाथ पकड़ा
जलालाबाद। एसडीएम सतीश चंद्रा ने कोतवाल रवि कुमार के साथ गांव सरैंया, अमापुर, अकाखेड़ा, भुड़िया भूड़ तथा हरेवा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से आगाह किया। इस दौरान उन्होंने गांव ककराला निवासी मुनीश को खेत में पराली जलाते पकड़ लिया। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मुनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, नायब तहसीलदार लालाराम वर्मा और कानूनगो के नेतृत्व में गठित टीमों ने करीब तीन दर्जन गांवों में भ्रमण कर लोगों से पराली न जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें