हादसे से गुस्साए लोगों का विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन
हादसे के बाद शनिवार को कुंवरगांव कस्बे की महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हाईटेंशन लाइन हटवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि इससे पहले भी इस हाईटेंशन लाइन से हादसे हुए हैं। बावजूद इसके विद्युत निगम ने सबक नहीं लिया। हाईटेंशन लाइन इस कदर ढीली और जर्जर है, जिससे हर समय हादसे का खतरा रहता है। तमाम शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोए विद्युत निगम के अफसरों की नींद नहीं टूट रही।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव
अब वह इस लाइन को हटवा या दुरुस्त होने के बाद ही यहां से हटेंगे। प्रदर्शनकारी हादसे में मृतक के पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। इधर, उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह उनकी समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता होली की छुट्टी पर है। जबकि उपखंड अधिकारी का बेटा अस्वस्थ है। इसकी वजह से वो भी अवकाश पर है।