फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी को एसएसपी कार्यालय पहुंचे खिरिया रहलू के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार दोपहर खिरिया रहलू के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीती 10 फरवरी की रात अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया रहलू निवासी गजराज की मौजूदा ग्राम प्रधान श्रीपाल के घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय ग्राम प्रधान ने कहा था कि गजराज को उसके बेटे खाना नहीं देते थे। उसको परेशान करते थे। इससे वह उनके घर आकर सो गया और रात में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उस समय गजराज के बेटे ने आत्महत्या मानते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसके बाद गजराज के बेटे ने ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगा दिया था। उसने एडीजी से भी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खिरिया रहलू के लोग ऑफिस आए थे। जिस व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है, उसके बेटे ने ही पहले आत्महत्या बताई थी। अब हत्या बता रहा है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें