फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूमधाम से निकाली मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा

विज्ञापन
शोभायात्र में मौजूद मां दुर्गा की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा समिति की ओर से शहर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारे लगाते हुए चले। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अगले वर्ष फिर से आने की मां से प्रार्थना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई। वहां से काली सड़क, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल चौराहा होते हुए कछला गंगा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे।
युवा समिति के मीडिया प्रभारी रूपांक अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मां दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी और अन्य देवी-देवताओं की झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें