फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक घंटे तड़पती रही गर्भवती, स्टाफ नर्स नहीं आई तो किया रेफर

विज्ञापन
कछला नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स नहीं होने के बारे में जानकारी देती तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कछला के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला को करीब एक घंटा स्टाफ नर्स के आने का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में स्टाफ नर्स के मौजूद होने के कारण उसका समय से इलाज नहीं शुरू हो सका। हालत गंभीर होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने महिला को तत्काल उझानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बितरोई निवासी दुर्वेश की पत्नी रेशमवती अपराह्न करीब डेढ़ बजे कछला के नवीन स्वास्थ्य केंद्र प्रसव कराने पहुंची थीं। उनके साथ आशा नन्ही देवी भी आई थीं। अस्पताल पहुंचने के बाद आशा ने स्टाफ नर्स को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी देर तक स्टाफ नर्स के नहीं पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक महेश प्रताप सिंह ने गर्भवती महिला के पति दुर्वेश से जानकारी ली।
दुर्वेश ने बताया कि वह करीब एक घंटे से अस्पताल में बैठे हैं, लेकिन स्टाफ नर्स नहीं आई हैं। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने महिला की हालत देखी। स्थिति गंभीर होने पर बिना देरी किए उझानी के लिए रेफर लेटर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन नर्सों की तैनाती, फिर भी मरीज परेशान
कछला नवीन स्वास्थ्य केंद्र में तीन स्टाफ नर्सों की तैनाती है। बावजूद इसके मरीजों को प्रसव जैसी जरूरी सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। स्टाफ नर्सों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं, सीएमओ कार्यालय तक शिकायतें भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से बुधवार को एक गर्भवती महिला को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

स्टाफ नर्सों के आए दिन स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहने की शिकायतें मिलती रहती हैं। बुधवार को भी स्टाफ नर्स के मौजूद न होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पूर्व में भी स्टाफ नर्सों के खिलाफ शिकायतें अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं। - महेश प्रताप सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, कछला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें