जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद स्वागत समारो
बदयूं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को जिला अस्पताल में चुनाव अधिकारी वीसी सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। यहां पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। आठ पदों पर एक-एक ही नामांकन किया गया। इसमें सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष पद पर प्रदीप चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पंकज कटियार, उपाध्यक्ष पर जैनेंद्र कुमार, मंत्री पद पर शिवम रस्तोगी, संगठन मंत्री संदीप गुप्ता, संयुक्त मंत्री नबावुल हसन, कोषाध्यक्ष पंकज शंखधार तथा संप्रेक्षक गौरव चाणक्य ने नामांकन कराया। किसी ने विरोध में पत्र दाखिल नहीं किया। इसलिए चुनाव अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। इसके बाद राम नरेश पटेल ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर जिले के सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।