फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरसोता में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
सरतोला में टूटा पड़ा खंभा। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। बिजली की तार पर पेड़ गिर जाने से नगर के पौराणिक स्थल सरसोता की आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। शिकायत पर तहसीलदार ने मौका मुआयना कर पेड़ हटवाने और बिजली सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा सहस्त्रबाहु से युद्ध के बाद भगवान परशुराम ने फरसे से जमीन में प्रहार कर जल के सप्त स्रोत निकाले थे। उसे सरसोता के नाम से जाना जाता है। इसी परिसर में पाकड़ का पेड़ है। पांच दिन पहले तार पर पेड़ गिर गया। इससे दो खंभे टूट गए। खंभे गिर जाने के कारण सरसोता परिसर में आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से सरसोता के कुंड को पानी भरना बंद हो गया। वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु स्नान करने से वंचित रहने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तहसीलदार राजेश कुमार की दी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि पेड़ को तत्काल हटवाकर लकड़ी की नीलामी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें