फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे के जन्मदिन की दावत देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर रोते बिलखते परिजन।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बेटे के जन्मदिन की ननिहाल में दावत देकर लौट रहे बाइक सवार पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कटाईया केसर निवासी प्रताप (27) पुत्र रतनलाल के दो साल के बेटे आर्यन का मंगलवार को जन्मदिन था। इस वजह से वह कुवंरगांव थाना क्षेत्र के दरावनागर स्थित ननिहाल में जन्मदिन की दावत देने गए थे। वह वहां से लौट रहे थे। तभी कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पड़ोलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को हादसे से अवगत कराया। इससे परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस भी युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया, प्रताप खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें