फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से ही होता है राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण : पाठक

विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में बोलते पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उझानी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास एक होटल में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सोमवार को कई सत्रों में प्रशिक्षण हुआ। मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति में कार्यकर्ता निर्माण ही मूलमंत्र है। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण से ही राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का निर्माण होता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण करती है। परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद नहीं राष्ट्रवाद से पार्टी चलती है।
पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य पूरन लाल लोधी, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा मोदी-योगी सरकार निरंतर गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर ने कहा कि योगी सरकार में भू- माफिया, अपराधी, गुंडे, प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं या जेल जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, सिनोद शाक्य, कुशाग्र सागर, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अरविंद शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, शीतल गुप्ता, सैनरा वैश्य, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण, यादवेंद्र शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, रेखा देवी भारती, विचित्रा देवी, गुड्डो देवी, शैलेंद्र मोहन शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, अनुभव उपाध्याय, शारदाकान्त शर्मा, अमिता उपाध्याय, अर्चना गुप्ता, अमित पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें