फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में टूट, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य का इस्तीफा

विज्ञापन
सपा से त्यागपत्र देने के बाद पत्रकारों से रूबरू उदयवीर शाक्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। समाजवादी पार्टी को जिले में अपने ही नेताओं की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पार्टी को फिर से एक झटका लगा। सपा के जिला उपाध्यक्ष व बिल्सी से टिकट के प्रबल दावेदार उदयवीर शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

उदयवीर ने कहा कि वह उपेक्षा से आहत थे। उन्होंने महान दल-सपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य पर भी अपशब्द कहने का आरोप लगाया।
शाक्य ने बताया कि वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े थे। दो बार बिल्सी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी रहे। पिछले चुनाव में पहले उनको ही बिल्सी विधानसभा से टिकट भी दिया गया। बाद में उनका टिकट काटकर विमल कृष्ण अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया जो तीसरे स्थान पर रहे। शाक्य ने कहा कि पार्टी में लगातार मौर्य-शाक्य समाज की उपेक्षा की जा रही है। कुछ नए राजनेता उन पर अनर्गल टिप्पणी करते रहते हैं। इस बारे में वह शिकायत करना चाहते हैं तो पार्टी के बड़े नेता फोन रिसीव नहीं करते। इसी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें