फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में बस आने से रोकी, भाजपा नेता और पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
दातागंज तिराहे पर भाजपा नेता और पुलिस के बीच होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बस आने से रोकी गई तो पुलिस और भाजपा नेता के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

दरअसल कार्यक्रम की व्यवस्था के तहत पुलिस ने वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई थी। अलग-अलग रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल दिया गया था। भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित मौर्या बिनावर और बिसौली इलाके से बस लेकर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें दातागंज तिराहे पर रोक दिया। पुलिस ने कहा कि इन बसों को हरप्रसाद मैदान में लगवा दिया जाए। इससे उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान पहुंच गए। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में वाहनों की व्यवस्था कराई। उसके बाद भाजपा नेता के वाहनों को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें