फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 पदों के लिए 44 वकीलों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए बुधवार को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुल बीस पदों के लिए 44 वकीलों ने आवेदन किया। एल्डर्स कमेटी अब इन आवेदनों की जांच करेगी। छह अगस्त को मतदान होगा और उसी दिन नतीजा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को 20 पद के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीडी मथुरिया ने बताया कि जिला बार के अध्यक्ष पद के लिए यूके वैश्य, होतेलाल मौर्य, भीष्मपाल सिंह, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, शशिबाला ने नामांकन कराया है। महासचिव पद पर संदीप कुमार मिश्रा, विजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, सैयद रोशन यासीन नकवी, राजपाल शर्मा के आवेदन मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विपिन कुमार सक्सेना, इमरान हुसैन, रामनिवास राना, वीरपाल सिंह ने नामांकन कराया है। संयुक्त सचिव प्रशासन प्रदीप कुमार, अजय कुमार सिंह सिसौदिया, तापस सक्सेना, सत्यपाल सिंह, अखिलेश सिंह तोमर, संयुक्त सचिव प्रकाशन राज कुमार दीक्षित, जितेंद्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर राजीव कुमार सिंह पाल और धर्मेंद्र सिंह ने नामांकन कराया है।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए रचित कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजवीर सिंह और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर सात उम्मीदवारों जिनमें अमित वर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, विश्वनाथ, जिया उर रहमान शमी, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद शर्मा, और विनोद कुमार जौहरी एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह पदों पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें दिवाकर वर्मा, कोमेंद्र सिंह, ओमपाल माथुर, विनोद बाबू सक्सेना, गौरव माहेश्वरी, विकास यादव, पूनम राघव और शहला नईम ने नामांकन कराया है। कमेटी के मुताबिक जिला बार का चुनाव छह अगस्त को होना तय हुआ है। इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच आदि औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें