फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो.. आपकी डाक आई है, पोस्ट ऑफिस आकर ले जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। बावजूद इसके पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने का बहाना करके डाक पहुंचने के बजाय लोगों को डाकघर बुला रहे है। एक व्यापारी नेता ने डाकघर कर्मचारियों की शिकायत पोस्टमास्टर से की है।
विज्ञापन

नझियाई निवासी वैद्य राजेंद्र प्रकाश सक्सेना की दुकान घंटाघर मार्केट में हैं। बुधवार को डाकिया ने उनके मोबाइल कॉल करके उनसे कहा कि आपकी रजिस्ट्री आई है। साथी कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने की वजह से अवकाश पर हैं। इसके बाद वैद्य ने अपने बेटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अभिनव सक्सेना को रजिस्ट्री लेने के लिए पोस्ट ऑफिस भेज दें। राजेंद्र सक्सेना के अलावा भी कई अन्य लोगों के पास इसी तरह फोन पहुंचा।
स्वास्थ्य विभाग बदायूं को कोरोना से मुक्त होने का दावा कर रहा है। डीएम दीपा रंजन ने भी एक दिन पहले इसका दावा किया था। युवा व्यापारी नेता अभिनव ने इसकी शिकायत पोस्ट मास्टर शिशुपाल सिंह से की। पोस्ट मास्टर का कहना है कि डाक वितरण से जुड़ा एक कर्मचारी बीमार है। डाक वितरण का कार्य प्रभावित नहीं हो, इसलिए बाहर से दो युवकों को बुलाकर वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने किसी भी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें