बदायूं। इस्लामनगर और बिल्सी में पकड़े गए फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले को लेकर सहसवान के भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा किया है। उन्होंने एक प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाकर कहा कि ये मिलीभगत से किया गया था। फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी वोट डाले गए। जहां 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, वहां गड़बड़ी की आशंका है।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने बताया कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मतदान कराया गया। एक प्रत्याशी और उसके भाई ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हजारों फर्जी वोट डालवाए हैं। इसकी उन्होंने मतदान के दिन ही शिकायत की थी। अब बिल्सी में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले पकड़े हैं। ये भी फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी वोटिंग करा रहे थे। कई बूथों पर 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। उन्हें आशंका है कि यहां फर्जी मतदान हुआ है। इसलिए उन्होंने दोबारा मतदान कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग और जिला मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया है। संवाद