फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पांच, कांग्रेस के छह... 48 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ जहां छह प्रत्याशियों के चेहरे चमके हैं वहीं 55 प्रत्याशियों के चेहरे लटक गए हैं। इनमें से 48 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो अपनी जमानत नहीं बचा सके हैं। इनमें बसपा, कांग्रेस, प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय समेत 48 प्रत्याशी शामिल हैं। स्थिति ये है जिले में सिर्फ विजेता, उपविजेता के अलावा बसपा के सहसवान प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

-
सदर सीट
बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता, सपा के रईस अहमद, बसपा के राजेश कुमार सिंह, कांग्रेस की रजनी सिंह, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के उस्मान गद्दी, भारतीय सुभाष सेना के नंदराम और निर्दलीय हेम सिंह मैदान में थे। इनमें से भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की, वहीं दूसरे नंबर पर सपा के रईस अहमद रहे। यहां बसपा, कांग्रेस, अन्य पार्टी और निर्दलीय जमानत नहीं बचा सके।
-
बिसौली
बिसौली विधानसभा से आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सपा के आशुतोष मौर्य, संयुक्त समाजवादी दल के हरी प्रकाश आर्य, भाजपा के कुशाग्र सागर, बसपा के जयपाल सिंह, जन अधिकार पार्टी की रेखा चंद्रा, कांग्रेस की प्रज्ञा यशोदा, निर्दलीय गौतम कुमार और सुरेंद्र मैदान थे। इनमें से सपा के आशुतोष मौर्य ने जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के कुशाग्र सागर रहे। बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्दलीय अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

-
सहसवान
सहसवान विधानसभा में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से भाजपा के डीके भारद्वाज, सपा के ब्रजेश यादव, रापद के मुखिया डीपी यादव के बेटे कुणाल यादव, बसपा के मुशर्रत अली बिट्टन, कांग्रेस के राजवीर सिंह, आप के अनिल कुमार, जनसेवा सहायक पार्टी के नवाब, निर्दलीय रवेंद्र शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रवेश कुमार मैदान में रहे। यहां से सपा के ब्रजेश यादव विजयी रहे। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा और तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी रहे, यह सिर्फ तीन प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। इसके अलावा कुणाल यादव, कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई।
-
बिल्सी
बिल्सी विधानसभा में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें भाजपा के हरीश शाक्य, सपा के चंद्र प्रकाश मौर्य, बसपा की ममता शाक्य, कांग्रेस के अंकित चौहान, आप के देवेंद्र सिंह, रापद के वीरपाल सिंह उर्फ डॉ. कल्लू, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के किशोर कुमार, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के शैलेंद्र कुमार मिश्र, आजाद समाज पार्टी के मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, निर्दलीय दीनानाथ और राजाराम शाक्य शामिल थे। यहां भी बसपा, कांग्रेस से लेकर रापद के प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
-
शेखूपुर
शेखूपुर विधानसभा में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सपा के हिमांशु यादव, भाजपा के धर्मेंद्र कुमार शाक्य, बसपा के मुस्लिम खां, कांग्रेस के ममता देवी, आप के रियासल अली, जनसेवा सहायक पार्टी के मोहर सिंह, आजाद समाज पार्टी के अवनेश कुमार, विकासशील इंसाफ पार्टी के सुनील कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के रविंद्र कुमार सिंह, भारतीय सुभाष सेना के कुंवरपाल, निर्दलीय शाहीद अली शामिल थे। यहां सपा और भाजपा ही जमानत राशि बच पाई। मुस्लिम खां समेत अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
-
दातागंज
दातागंज विधानसभा में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी थी। यहां पर भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह और सपा के कैप्टन अर्जुन सिंह ही अपना जमानत राशि बचा पाए। जबकि बसपा के रचित गुप्ता, आम आदमी पार्टी के धीरपाल कश्यप, रापद के सुभाष चंद्र यादव, कांग्रेस के आतिफ खां अपनी जमानत राशि नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें