फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पुख्ता, अब हर वक्त तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की ओर प्रवेश करने से पहले एंट्री करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की ओर एक साथ कई पुलिसकर्मियों के जाने का वीडियो वायरल होने और मामला सुर्खियों में आने के बाद सुरक्षा बंदोबस्त और चौकस किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने फिर एसएसपी के साथ जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कैमरों को देखा। डीएम ने यहां पर शिफ्ट वार तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जिनमें से एक कंट्रोल रूम में हर वक्त मौजूद रहेंगे और बगल में मौजूद स्ट्रांग रूम पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य के साथ मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करते हुए कंट्रोल रूम में तीन मजिस्ट्रेट की शिफ्ट बार ड्यूटी लगाई है ताकि स्ट्रांग रूम व आसपास होने वाली गतिविधियों पर वह नजर रख सके।
डीएम ने सीसीटीवी कैमरों के व्यू देखते हुए निर्देश दिए हैं कि पावर बैकअप की पर्याप्त व्यवस्था रहे। कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के यहां नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नियुक्त किए गए प्रतिनिधियों को ही कंट्रोल रूम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। अनावश्यक किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न दिया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किन्ही कारणों से यहां की विद्युत कटौती करने से पूर्व यहां तैनात मजिस्ट्रेट को अवगत करा दें, जिससे मजिस्ट्रेट पावर बैकअप को ऑन कर लें। उन्होंने सिक्योरिटी लॉक बुक देखते हुए निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति को प्रवेश करने न दिया जाए। अगर आवश्यकता है तो उसकी प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें