फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले- महिलाओं को हमने दी सबसे ज्यादा भागेदारी

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं को संबोधित करते वक्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस की ओर से 21 फरवरी को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों के सिलसिले में जुटे कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी की ओर से महिलाओं को विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा भागेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उप्र में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी व अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए 21 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सभी विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्राएं एक साथ सभी विधानसभा में एक ही दिन, एक ही समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दो किलोमीटर की होगी। इस यात्रा में लगभग 1000 महिलाएं शामिल होंगी। वहीं हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।
विज्ञापन

इस मौके पर अंशु चौहान, आतिफ खान, राजवीर यादव, ममता प्रजापति, प्रज्ञा यशोदा व रजनी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें