बदायूं। पांच साल बाद मिले मौके को कोई भी गंवाना नहीं चाहता। ऐसे में सोमवार को जिले में हुए विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया और वोटिंग की। दिव्यांगों में मतदान करने के बाद में अलग ही खुशी दिखाई दिए।
-
वोट डालने का अधिकार सभी को दिया गया है। ऐसे में हम लोग क्यों इस अधिकार से वंचित रहें। आज वोट डालकर बहुत अच्छा लगा है। मेरा वोट अच्छी छवि के प्रत्याशी को गया है।
-गोवर्धन मौर्य, बरीपुरा
-
पांच साल बाद वोट डालने के लिए मिलता है। इस मौके को किसी भी कीमत पर नहीं गंवा सकते हैं। ऐसे में सुबह बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। एक पार्टी की नीतियां मुझे अच्छी लगती हैं। उसी के आधार पर प्रत्याशी को चुना है।
-इब्राहिम, इस्लामनगर
-
आजादी के बाद आज तक सियासी दलों ने लोगों को झूठे वादों के सिवाय कुछ नहीं दिया। अब लोग जागरूक हो गए हैं, क्योंकि लोग वर्तमान में वोट की ताकत जान चुके हैं। इसलिए आज वोटिंग कर अच्छा लगा है।
-सोनवीर, नवीगंज
-
विधानसभा चुनाव में वोट डालने का मौका मिला है, उस नहीं गंवाया जा सकता है। आज मतदान किया है। मैंने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया है।
-उर्मेश, दहगवां