फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसेवक को टिकट न मिलने का विरोध, ट्रेन रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
आमगांव में प्रदर्शन करते कुर्मी समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कुर्मी बाहुल्य गांवों में शहर सीट से पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल को भाजपा का टिकट न दिए जाने का विरोध किया गया। एक ऑडियो वायरल कर ट्रेन रोकने का आह्वान किया गया। जिस पर पुलिस ने दोनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बिनावर से पांच बार विधायक रहे राम सेवक सिंह पटेल ने शहर विधानसभा सीट से भाजपा से दावेदारी की थी। बिनावर विधानसभा कुर्मी बाहुल्य थी। नए परिसीमन में इसका विलय बदायूं विधानसभा में हो गया। भाजपा ने मौजूदा विधायक नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद रविवार को कई जगह विरोध किया गया। कुर्मी समाज के कुछ लोगों ने सिलहरी, गुरपुरी विनायक, आमगांव, बावट, मोंगर, बरातेगदार, दहेमी, शिकरापुर, भगवतीपुर, मौजमपुर, नगलाशर्की, लखनपुर आदि गांवों में विरोध किया। इन गांवों में बैनर लगाए गए। यह बैनर पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विरोध करने वालों में अरविंद कुमार, बंटू उर्फ अनिल, अबध पटेल, राजीव कुमार, तेगबहादुर, प्रमोद कुमार, मकरंद सिंह, महेंद्र पटेल, सोहनपाल सिंह, राजवीर सिंह, संदेश राठौर, टीटू पटेल, सुनील कुमार, अमित पटेल, अंकित पटेल आदि रहे।
इसी क्रम में रविवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया गया। इसमें राम सेवक सिंह पटेल को टिकट न मिलने के विरोध में रविवार शाम सात बजे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन रोकने का आह्वान किया गया। ऑडियो वायरल करने वाले ने खुद का नाम उत्कर्ष मिश्रा बताया। इसके साथ ही उत्कर्ष ने दावा किया कि अमित कुर्मी और युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता की ओर से भी ट्रेन रोकने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

-
ट्रेन रोकने की चेतावनी देने वाले दोनों लोग हिरासत में
राम सेवक सिंह पटेल को टिकट न मिलने के विरोध में ऑडियो वायरल कर ट्रेन रोकने का आह्वान करने वाले उत्कर्ष मिश्रा और अमित कुर्मी को रविवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग व मुचलका की कार्रवाई की जा रही थी। दूसरी ओर युवा मंच संगठन के ध्रुव देव गुप्ता ने ट्रेन रोकने का आह्वान करने वालों पर अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
-
किसी राजनीतिक बात के विरोध का तरीका ट्रेन रोकना नहीं होता। ट्रेन रोकने की चेतावनी देने वाले दो युवकों पर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। बताते हैं कि उन्होंने माफी भी मांगी है। स्टेशन पर पुलिस चौकस रही। ट्रेन संचालन पूर्ववत है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
--
टिकट को लेकर किन लोगों ने मेरा नाम लेकर विरोध किया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मैंने पहले ही कह दिया था कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी सभी मिलकर उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे। विरोध करने या रेल रोकने की बात किन लोगों ने की, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मेरी किसी से कोई बात भी नहीं हुई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण फिलहाल मैं आराम कर रहा हूं।
विज्ञापन

-रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें