बदायूं। यादव-मुस्लिम बाहुल्य सहसवान विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार डीके भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष वार्ष्णेय सहसवान में चौथे नंबर पर रहे थे। इस सीट पर भाजपा कभी मुख्य मुकाबले में भी नहीं रही।
जनसंघ से 1967 में अशर्फी लाल ने चुनाव जरूर जीता था। इसके बाद सहसवान सीट पर भाजपा पहली बार 1996 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। 1996 में मुलायम सिंह यादव सहसवान से 50 हजार के ज्यादा अंतर से चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर करीब 27 हजार वोट पाकर भाजपा के महेश गुप्ता रहे थे। मौजूदा विधायक ओमकार सिंह यादव ने 1991 में जनता दल से पहला चुनाव जीता था। 1993 के उप चुनाव में सपा के मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मियां सहसवान से विधायक चुने गए। 2002, 2012 और 2017 में ओमकार सिंह यादव को सपा के टिकट पर सहसवान से विधायक चुना गया। लंबे अंतराल से भाजपा सहसवान सीट पर कभी मुख्य मुकाबले में नहीं रही। संवाद