बदायूं। शनिवार को डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर निर्वाचन की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) से अनुमति लेगा।
प्रचार प्रसार अनुमति के लिए जिला स्तर पर एमसीएमसी समिति गठित है जो जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्वाचन से संबंधित शिकायत प्राप्त हो उसे तुरंत संबंधित अधिकारी को भेजा जाए। सभी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण किया जाए। संवाद