फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली के टिकट पर नहीं दिखा योगेंद्र सागर फैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली विधानसभा सीट से टिकट को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। दरअसल, यूपी में चुनाव की घोषणा होने से ऐन पहले अक्तूबर 2021 में बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को अपहरण और दुष्कर्म मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। योगेंद्र सागर अब भी जेल में हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों मेजर कैलाश की भाजपा में वापसी हो गई। इसके बाद माना जा रहा था कि बिसौली सीट से कुशाग्र सागर की दावेदारी कमजोर हो सकती है, लेकिन टिकट वितरण में योगेंद्र सागर फैक्टर का कोई असर नहीं दिखा और भाजपा ने कुशाग्र सागर को फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया। बता दें कि कुशाग्र ने 26 साल की उम्र में जिले में सबसे बड़े अंतर से विधायकी जीती थी। तब वह प्रदेश में सबसे कम उम्र के विधायक के तौर पर चर्चित हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें