मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताड़ित
भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि नितिन को रोज थाना बुलाकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है और उस पर गैस एजेंसी को दो लाख रुपये देने का दबाव भी बनाया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी पूर्व में मुजरिया थाना क्षेत्र में भी एक पक्ष को बिना सुने फर्जी मुकदमा लिख चुके हैं।
उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच बिल्सी थाना से हटाकर किसी निष्पक्ष व वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषी जेल जाएं और पीड़ित को न्याय मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन पूरे बदायूं जनपद में बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।