इसके अलावा बदायूं के राजकीय महाविद्यालय को 14 कॉलेज, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली को दो, एनएमएसएन दास कॉलेज को सात कॉलेज का नोडल सेंटर बनाया है। वहीं पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय को 10, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर को नौ महाविद्यालयों और गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर को तीन का नोडल सेंटर बनाया।
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज को दो, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय को चार, गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां को नौ, प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद को दस कॉलेज का नोडल सेंटर बनाया। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक आलोक श्रीवास्तव ने बताया प्रवेश पत्र सोमवार से जारी हो चुके हैं, जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति फॉर्म भरने व बायोमीट्रिक सत्यापन की अंतिम तिथि कल
बरेली कॉलेज में सोमवार को छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने व बायोमीट्रिक कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। पहले चरण के फॉर्म फॉरवर्ड होने की अंतिम तिथि को देखते हुए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने की प्रथम चरण की तारीख दस दिसंबर है, जो फॉर्म समय से पहले जमा हो जाएंगे उन्हें प्रथम चरण में गिना जाएगा।
वहीं फॉर्म जमा करने के दूसरे चरण की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। हालांकि सोमवार को फॉर्म जमा हुए, वेरिफाई व बायोमेट्रिक तो हुई, लेकिन फॉर्म फॉरवर्ड करने की वेबसाइट अत्यंत धीमी गति से चली। जिसमें साइट पर अनेकों बार एरर की समस्या आई। बरेली कॉलेज में सोमवार को केवल 60 फॉर्म ही फॉरवर्ड हो सके।
बरेली कॉलेज में चल रही परीक्षाओं की तैयारी : बरेली। बरेली कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेजी से चल रही हैं। जिसके तहत दूसरी व तीसरी मीटिंग में परीक्षाओं की समय सारिणी के अनुसार सिटिंग प्लान बनाया जा रहा है। तो वहीं सुबह की पाली में परीक्षा नहीं होने से स्नातक व परास्नातक की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं यथावत संचालित चलाई जाएंगी।