फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti Exam: इस जिले में 75 नहीं अब 109 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, ये है वजह

Sun, 07 Jan 2024 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए पहले 75 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी के बैठने के नियम के चलते अब 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा बदायूं जिले में 16 फरवरी को होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड से मिले निर्देशों के बाद में जिले में उस दिशा में काम होना शुरू हो गया है। परीक्षा कराने के लिए पहले 75 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी के बैठने के नियम के चलते अब 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा 16 फरवरी को कराई जानी है। इसको लेकर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार जिले में 36,822 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए प्रस्तावित है। भर्ती बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि एक कक्ष में केवल 24 परीक्षार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे। 

जिसके बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जिले के 109 विद्यालयों का चयन किया गया है। जहां पर पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा कराई जानी तय की गई है। इन विद्यालयों में शासन के निर्देशों के अनुसार उनकी वरीयता का निर्धारण किया जाएगा। जिसके बाद में विद्यालयों की फाइनल सूची पुलिस भर्ती बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें