गोदाम मालिक के दो पुत्र गिरफ्तार
गोदाम से चार ड्रम में 520 लीटर डीजल, एक ड्रम से 180 लीटर पेट्रोल, 660 लीटर नैफटा सॉलवेंट बरामद हुआ है। इसके अलावा कुछ खाली ड्रम, 22 खाली केन, कीप, पाइप और एक कार बरामद हुई है। मौके से गोदाम मालिक रहीस अहमद के बेटे वसीम और हसीन पकड़े गए हैं। उनके पास से 37 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
इसकी सूचना पर रविवार दोपहर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा और एआरओ नरेंद्र सिंह थाने पहुंच गए। वह सुबह से लेकर शाम तक मामले की छानबीन की। बाद में पूर्ति विभाग की ओर से रहीस अहमद, उसके बेटे वसीम, हसीन और अनीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें रहीस और उसका बेटा अनीस नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।