फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पैरोकारों ने पुलिस पर उठाया सवाल

Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।  
विज्ञापन
गैंगरेप का मामला       - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दरोगा की बहन को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला      
क्षत्रिय नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे विहिप कार्यकर्ता      
नामजदों में अभी चार आरोपी हैं पुलिस की पकड़ से दूर      
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक दरोगा की बहन से गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य करने में नामजदों में फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस की भूमिका सवाल उठाए। बोले, पुलिस कोशिश करे तो आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।      
क्षत्रिय महासभा के नेता योगेश प्रताप सिंह और विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के साथ दोपहर में कई लोग कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल को उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को फरार आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया। बोले, कोर्ट में बयान दर्ज कराके लौटते वक्त आरोपियों के हिमायतियों और उनके घरवालों ने पीड़ित समेत उसके परिजनों को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के साथ नामजदों को भी पकड़ने की कोशिश नहीं की। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि नामजद अभियुक्त इलाके में ही मौजूद हैं। उन्हें संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।      
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले महीनों कोतवाली क्षेत्र के मूल निवासी एक दरोगा की बहन को गांव कुडानरसिंहपुर में बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया था। पीड़ित ने मुख्य आरोपी राधेश्याम, उसके साथी शंभूनाथ, विनीत यादव, नासिर और राजपाल पर गैंगरेप के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित की ओर से 10 मई को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया थी। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पीड़ितों के पैरोकारों ने उसका पक्ष भी रखा। क्षत्रिय नेता योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाल ने नामजदों को पकड़ने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी है। कोतवाल से मिले लोगों में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार तोमर, मोनू यादव, गिरीशपाल सिंह, उर्वेश यादव, शिवम सोलंकी, कमलेेश और अरुण सिंह आदि शामिल थे।      
विज्ञापन

 
...तो फिर कर लूंगी आत्मदाह      
उझानी। गैंगरेप की शिकार लड़की के घरवाले नामजदों के नहीं पकड़े जाने से आहत हैं। पीड़ित के भाई ने बताया कि उसकी बहन परेशान है। पुलिस उसकी भावनाओं को समझ नहीं रही है। आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वह आत्मदाह कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें