फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में कातिल के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मोहसनपुर में गला दबाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस कातिल के करीब पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि कातिल कोई और नहीं, बल्कि घर का ही व्यक्ति है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस हत्या से जुटे साक्ष्य संकलित कर रही है। सोमवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहसनपुर गांव निवासी हरपाल (27) पुत्र अतर सिंह मेहनत मजदूरी करते परिवार का पालन पोषण करता था। दो फरवरी की सुबह उसका शव घर के ही दरवाजे के सामने मिला था। मुकदमे के वादी भाई मुनीश ने बताया कि हरपाल का एक फरवरी की शाम गांव के तीन लोगों से शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने हरपाल को नाधा चौकी पुलिस से पकड़वा दिया था।
चौकी पर दोनों पक्षों का फैसला हो गया था। जब हरपाल घर लौटकर आया तो वह बेची गई भैंस के रखे 45 हजार रुपये लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उन्हीं तीनों लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन जब पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने कई साक्ष्यों को आधार मानकर हरपाल के नजदीकी को हिरासत में ले लिया। उससे कड़ी पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने हरपाल की हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या को उसने अकेले ही अंजाम दिया था। पुलिस उसकी निशानदेही से अन्य साक्ष्य संकलित कर रही है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी साक्ष्य मिल जाने के बाद ही सोमवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि अभी मृतक के किसी करीबी पर ही शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें