फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात निकासी में रिश्तेदारों को पीटा, महिलाओं से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरियारी में एक युवक ने बरात निकासी के दौरान रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौज और महिलाओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने छत से चढ़कर पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला समेत अन्य मेहमान चोटिल हो गए। इस पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरियारी निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके छोटे भाई कृष्ण गोपाल शर्मा की शुक्रवार शाम बरात की निकासी हो रही थी। इसमें परिवार की महिलाएं एवं रिश्तेदार भी थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक आकर रिश्तेदारों से गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इसके बाद वह छत पर चढ़ गया। जहां से उसने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से उनकी पत्नी चंचल के सिर में गुम चोट लग गई। वहीं, अन्य रिश्तेदार भी चोटिल हो गए। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छत से कूदकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें