फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 35 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। पैंतीस लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली हैं। पीडि़त परिवार ने बुधवार को सुबह उस समय अपने घर के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जब गन्ने के खेत में जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। परिजन का कहना था कि अगर पुलिस अब तक छानबीन करती तो चोर पकड़े जाते और जेवर भी मिल जाते।
विज्ञापन

गांव बनेई निवासी हाजी मोहम्मद हाफिज के घर 27 जुलाई की रात को चोरी हुई थी। उस समय मोहम्मद हाफिज का परिवार दिल्ली में था। घर में महिलाओं के जेवर रखे थे। यह जेवर 35 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हैं। घटना को 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित पक्ष का कहना ही कि खुलासे के संबंध में वह लगातार थाने पहुंचकर पुलिस से जानकारी कर रहे हैं लेकिन पुलिस संतोषजनक उत्तर नही दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें