फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जहरखुरानी गिरोह ने लूटा, बस स्टाफ ने सड़क किनारे फेंका

Sat, 18 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित काली माता मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। लोगों ने बताया कि उसे रोडवेज बस परिचालक बेहोशी की हालत में फेंककर चला गया था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दिल्ली से बदायूं आने वाली रोडवेज बसों में लगातार यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्य शिकार बना रहे हैं। तीन दिन में तीन यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा संवेदनहीनता रोडवेज बसों के चालक-परिचालक दिखा रहे हैं। बसों के परिचालक जहरखुरानी गिरोह के शिकार यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उसावां क्षेत्र में शुक्रवार को सामने आया। दोपहर दो बजे रोडवेज बस परिचालक एक युवक को मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर काली माता मंदिर के पास फेंककर चला गया। राहगीरों की सूचना पर बाराकलां पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बेहोश युवक को एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें